#joinourteam #agniveer #youth #politics #genzrevolution
Follow Us on
राष्ट्र निर्माण, सामाजिक न्याय एवं युवा क्रांति
अग्निवीर राजनीतिक पार्टी भारतीय संविधान के मूल्यों, मानवाधिकारों और प्राकृतिक न्याय की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और अवसर दिलाकर एक सशक्त भारत का निर्माण करना है।
"राष्ट्र प्रथम, समावेशन और पारदर्शी लोकतंत्र का संकल्प"
हमारे प्रमुख उद्देश्य एवं नीतियाँ:
समग्र सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति: धन और सत्ता के केंद्रीकरण को रोकते हुए समाज के हर वर्ग और श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए ठोस नीतियाँ बनाना।
सामाजिक न्याय (Social Justice): जाति, धर्म, पंथ, लिंग या क्षेत्र के आधार पर बिना किसी भेदभाव के सर्वसमावेशी समाज की स्थापना करना।
आर्थिक न्याय एवं समान अवसर: 'समान कार्य के लिए समान वेतन' और हर नागरिक को आजीविका व सम्मानजनक जीवन यापन के समान अवसर उपलब्ध कराना।
राजनीतिक न्याय व संवैधानिक अधिकार: लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष, स्वतंत्र और समान राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना।
*जय हिन्द *भारत माता की जय*